
-लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
-लोक नायक की आदमकद प्रतिमा का उसी दिन होगा लोकार्पण
शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण, बलिया : देश के गृहमंत्री अमित शाह जेपी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने के लिए 11 अक्टूबर को सिताबदियारा (बलिया) आ रहे हैं। उसी दिन निर्मित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी होगा।
गृहमंत्री को इस कार्यक्रम के लिए बहुत दिन पहले ही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने आमंत्रित किया था और गृहमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया था। अमित शाह के सिताबदियारा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी प्रारंभ हो गयी है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि कार्यक्रम ऐतिहासिक व अविस्मरणीय होगा। भाजपा कार्यक्रम की सफलता के लिए मनोयोग से जुटी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



