समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी।छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने व खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन आज मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत हरदाडीह में जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें और विकास खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज की अगुवाई में आयोजन का शुभारंभ किया गया। जिसमें राजीव गांधी युवा क्लब के जिला समन्वयक महेंद्र गंगोत्री, और विधानसभा के समन्वयक ब्रह्मा देव सिंह, जिला पंचायत सभापती राहुल सोनवानी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल, कृषि उपज मंडी जयरामनगर के सदस्य रामेश्वर साहू, इस कार्यक्रम में मंचसव रहे। यह कार्यक्रम 11 अक्टूबर तक ग्रामीण क्षेत्रों के हर पंचायतों में होना है।ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिता आयोजन का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का होगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में गिल्ली डंडा,पिट्टूल,संखली,बिल्लस,
फुगड़ी,लंगड़ी दौड,गेड़ी दौड़,भंवरा,कबड्डी,खो-खो,100 मी. दौड़,रस्साकसी,लम्बी कूद,बाटी (कंचा), जैसे खेल का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ शासन के इस सराहनीय पहल का खेल के प्रति लगाव रखने वाले युवाओं में खूब हर्षोल्लास है।
- # श्रीराम-भरत मिलाप, राज्याभिषेक और डांडिया नृत्य के साथ श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य समापन*सेक्टर-62 में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, देर रात तक डांडिया की धूम; हजारों लोगों ने लिया उत्सव में भाग** **समाज जागरण संवाददाता | नोएडा।** श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति की ओर से सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का समापन श्रीराम-भरत मिलाप, भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और भव्य डांडिया नृत्य के…
- 9.87 करोड़ की योजना के बावजूद बदहाल रमजान नदी, गंदे पानी में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जनपूजा पर लाखों-करोड़ों खर्च, मां की विदाई के लिए स्वच्छ घाट तक नहीं! सामने छठ महापर्व, सौंदर्यीकरण के दावों पर सवाल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।किशनगंज शहर की रमजान नदी की बदहाली ने 9.87 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण योजना और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को रमजान नदी के…
- कार-टेंपो की भीषण टक्कर में तीसरे घायल की भी मौत, विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे मृतकनधिरा जंगल के मोड़ पर हुआ हादसा, 12 वर्षीय अंकुश और 23 वर्षीय राजकुमारी की मौके पर गई थी जान सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम कार और टेंपो की भीषण टक्कर में घायल टेंपो चालक की भी मौत हो गई। हादसे में इससे पहले दो लोगों की मौके पर ही…
- मारकुंडी घाटी में दंपति की मौत के मामले में अदालत सख्त, चार लोगों पर एफआईआर का आदेशकरीब तीन माह पुराने मामले में सीजेएम अदालत का निर्देश, एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा गुरमा-सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पंकज की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने चोपन थानाध्यक्ष को मामले में नामजद चार लोगों…
- चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौतउमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चंदिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार रात करीब 9 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना की खबर से…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








