google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Big breaking: झारखंड के आइएएस एवं रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन व उनकी पत्नी लवली के यहाँ ईडी की छापेमारी*

*बड़ी खबर*
*
*करीब 22 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी*

*अंचलाधिकारी व जमीन कारोबारी भी घेरे में*

संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,समाज जागरण,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,

राँची (झारखंड ) 13 अप्रैल 2023:-झारखंड के अधिकारियों के खिलाफ ईडी ने फिर दबिश दी है. झारखंड के आइएएस अधिकारी छवि रंजन के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है. छापेमारी छवि रंजन की पत्नी लवली के जमशेदपुर आवास पर भी चल रही है. इसके अलावा कई अंचलाधिकारी समेत कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. इनमें रातू व नामकुम के अंचलाधिकारी शामिल हैं. रांची हिंदीढ़ी में कुछ जमीन कारोबारियों के खिलाफ भी छापेमारी चल रही है. प्रारंभिक तौर पर पूरा मामला जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है.रांची के डीसी रहते हुए छवि रंजन के ऊपर कई आदिवासी जमीन का नेचर चेंज करने का आरोप लगा था. साथ ही सेना की जमीन से छेड़छाड़ का भी मामला है. ईडी की टीम ने झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग, कोलकाता, गोपालगंज में एक साथ दबिश दी है. मालूम हो कि आईएएस छवि रंजन वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं. इसके पहले रांची समेत झारखंड विभिन्न जिलों में उपायुक्त रह चुके हैं.
छवि रंजन झारखंड के ऐसे चौथे अधिकारी हैं, जिनके ठिकानों पर हाल के दिनों में ईडी दबिश दी है. इनसे पहले आईएएस पूजा सिंघल, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव व राजीव अरुण एक्का के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर चुकी है. पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बाद से झारखंड में ईडी लगातार छापेमारी कर रही है. कई अधिकारी व व्यापारी ईडी की चपेट में आ चुके हैं!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)