
दैनिक समाज जागरण कटोरिया से धर्मेन्द्र रतन।
सुईया थाना क्षेत्र के सीताने गांव के हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार कविंद्र सिंह पर अपराधियों ने रविवार शाम को जान मारने की नियत से हमला किया, लेकिन वे अपने चतुराई से बाल-बाल बच गए ।जानकारी के मुताबिक कविंद्र सिंह समाचार संकलन करने के लिए कटोरिया गए थे। वापस घर लौटने के क्रम में शाम करीब 6:00 बजे सतलेटवा – लहर्निया के बीच घात लगाए तीन अपराधियों ने जान मारने की नियत से हमला कर दिया। अपराधियों ने पत्रकार पर रोड से हमला किया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए । वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। हमला में उनका बाइक भी क्षतिग्रस्त हुआ है ।घटना को लेकर पत्रकार कविंद्र सिंह ने सूईया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर सुईया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार घटना को लेकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



