
दैनिक समाज जागरण ,सचिन कुमार सिंह जिला संवाददाता।
औरंगाबाद (बिहार ) 09 जनवरी 2023:- औरंगाबाद जिला मुख्यालय में एक तेज रफ्तार बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो खुद दुर्घटनाग्रस्त हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। जिसमें एक मासूम समेत, चार लोग घायल हो गए। घायल की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के जम्होर गांव निवासी शंकर चौधरी एवं अन्य लोग के रूप में की गई है। सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर चौधरी एवं अन्य लोग ऑटो पर सवार होकर जम्होर से औरंगाबाद बाजार आ रहे थे। औरंगाबाद शहर में प्रवेश करने के बाद अनुग्रह नारायण मेमोरियल कॉलेज के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक को बचाने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जाकर टकरा गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए और वहीं पास में ही खड़ा एक मासूम भी उसके चपेट में आ गई । इस घटना में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल इस घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



