

*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन/प्रखंड क्षेत्र के चांदन पंचायत अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय चांदन परिसर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार एवं अन्य शिक्षिकाओं ने विद्यालय के बच्चों के संयुक्ता में मंगलवार 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120वीं जयंती मनाई। सर्वप्रथम उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिए। तत्पश्चात प्रधानाध्यापक ने बच्चों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जीवनी पर प्रकाश डाला। तथा उन्होंने उनके विचार धारा के स्लोगन, संपूर्ण क्रांति अब नारा है, भावी इतिहास हमारा है। अंधेरे में तीन प्रकाश गांधी, लोहिया, जयप्रकाश। नए युग की जिन्हें तलाश, उनका साथी जयप्रकाश आदि नारे लगाए। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य कुमार ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ताउम्र तानाशाही के खिलाफ जनतंत्र की स्थापना और उसकी मजबूती के लिए लड़ाई लड़ते रहे। वह भारतवर्ष में जनतंत्र स्थापित करना चाहते थे। वर्तमान में जनतंत्र सत्तासीन राजनीतिक हिंसा का शिकार हो रहा है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण समाज में अमूलचूल परिवर्तन चाहते थे। वे सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक व राजनैतिक क्षेत्र में व्यापक बदलाव के लिए संघर्षरत रहे। उनके विचारों को धरातल पर उतारने की जरूरत है। मौके पर शिक्षिका इंदिरा कुमारी सुमन कुमारी अंकिता कुमारी मनीषा कुमारी नीलम कुमारी, सुनीता कुमारी आदि के साथ विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल थें।
- 9.87 करोड़ की योजना के बावजूद बदहाल रमजान नदी, गंदे पानी में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जनपूजा पर लाखों-करोड़ों खर्च, मां की विदाई के लिए स्वच्छ घाट तक नहीं! सामने छठ महापर्व, सौंदर्यीकरण के दावों पर सवाल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।किशनगंज शहर की रमजान नदी की बदहाली ने 9.87 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण योजना और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को रमजान नदी के…
- कार-टेंपो की भीषण टक्कर में तीसरे घायल की भी मौत, विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे मृतकनधिरा जंगल के मोड़ पर हुआ हादसा, 12 वर्षीय अंकुश और 23 वर्षीय राजकुमारी की मौके पर गई थी जान सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम कार और टेंपो की भीषण टक्कर में घायल टेंपो चालक की भी मौत हो गई। हादसे में इससे पहले दो लोगों की मौके पर ही…
- मारकुंडी घाटी में दंपति की मौत के मामले में अदालत सख्त, चार लोगों पर एफआईआर का आदेशकरीब तीन माह पुराने मामले में सीजेएम अदालत का निर्देश, एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा गुरमा-सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पंकज की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने चोपन थानाध्यक्ष को मामले में नामजद चार लोगों…
- चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौतउमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चंदिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार रात करीब 9 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना की खबर से…
- गरीबों और भूमिहीनों को मालिकाना हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता : शिवनारायण सिंहउमरिया में भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कांग्रेस पर लगाए आरोप उमरिया। नगर पालिका परिषद उमरिया के वार्ड क्रमांक 21 स्थित धावड़ा कॉलोनी में मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व भू-अधिकार योजना 2026 के अंतर्गत भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








