दैनिक समाज जागरण ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
दिवस का आयोजन किया गया । पंचायत की पंडित जवाहरलाल किशोरी समूह की अध्यक्षा पूजा कुमारी एवम सचिव रुचि कुमारी ने किशोरियों का प्रतिनिधित्व किया। किशोरियो में विद्यालय में बाउंड्री की कमी, खेल के मैदान की कमी, स्वच्छता , लड़कियों की सुरक्षा, बाल विवाह जैसी समस्याओं से ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में सम्मलित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्रीमती अनिता कुमारी ने बच्चो को श्रम कार्ड, डिजिटल शिक्षा तथा बाल श्रम पर जानकारी देते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। मुखिया श्री प्रवीण कुमार सिंह ने किशोरियों के समस्याओं का संज्ञान लिया तथा जल्द समस्याओं के निदान हेतु कार्ययोजना बनाने का बच्चो को वचन दिया।

श्री प्रवीण कुमार ने बच्चो से बात करते हुए बताया कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, सामाजिक रूढ़िवादी सोच एवम अत्यंत चुनौतियो से लड़ कर बेटियां समाज का नाम रौशन कर रही है। उन्होंने सभी को जिला की महिला अधिकारियों का उदाहरण देते हुए ग्रामीणों से अनुरोध किया कि बच्चियों को भी आगे बढ़ने का मौका दे एवम सपने देखने की आजादी दे, बाल विवाह जैसी कुरितियो से बच्चियों का संरक्षण करना बेहद जरूरी है। यूनिसेफ की सहयोगी संस्था प्रथम द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम से पूरे पंचायत की किशोरियों को जोड़ने का अनुरोध किया।
इस किशोरी सभा का संचालन प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक सुधांशु शेखर ने किया। सभा में उप मुखिया श्री मुकेश कुमार, भारतीय कामगार श्रमिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गौतम कुमार शर्मा, शिक्षक श्री नीतीश कुमार, ऋषि जी, वार्ड सदस्य एवम स्थानीय ग्रामीण सम्मलित हुए।
- 9.87 करोड़ की योजना के बावजूद बदहाल रमजान नदी, गंदे पानी में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जनपूजा पर लाखों-करोड़ों खर्च, मां की विदाई के लिए स्वच्छ घाट तक नहीं! सामने छठ महापर्व, सौंदर्यीकरण के दावों पर सवाल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।किशनगंज शहर की रमजान नदी की बदहाली ने 9.87 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण योजना और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को रमजान नदी के…
- कार-टेंपो की भीषण टक्कर में तीसरे घायल की भी मौत, विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे मृतकनधिरा जंगल के मोड़ पर हुआ हादसा, 12 वर्षीय अंकुश और 23 वर्षीय राजकुमारी की मौके पर गई थी जान सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम कार और टेंपो की भीषण टक्कर में घायल टेंपो चालक की भी मौत हो गई। हादसे में इससे पहले दो लोगों की मौके पर ही…
- मारकुंडी घाटी में दंपति की मौत के मामले में अदालत सख्त, चार लोगों पर एफआईआर का आदेशकरीब तीन माह पुराने मामले में सीजेएम अदालत का निर्देश, एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा गुरमा-सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पंकज की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने चोपन थानाध्यक्ष को मामले में नामजद चार लोगों…
- चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौतउमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चंदिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार रात करीब 9 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना की खबर से…
- गरीबों और भूमिहीनों को मालिकाना हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता : शिवनारायण सिंहउमरिया में भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कांग्रेस पर लगाए आरोप उमरिया। नगर पालिका परिषद उमरिया के वार्ड क्रमांक 21 स्थित धावड़ा कॉलोनी में मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व भू-अधिकार योजना 2026 के अंतर्गत भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








