दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 13 जनवरी 2024 नबीनगर भवानोखाप स्थित महिला कॉलेज के समीप पुनपुन नदी के किनारे से 180 एम एल का 85 पीस देसी तुलसी शराब बरामद किया गया। मद्यनिषेध अधिनियम के तहत पुलिस द्वारा सर्च अभियान मे एस आई दीपक कुमार सिंह एवम सशस्त्र बल ने तलाशी के दौरान पुनपुन नदी के किनारे छुपा कर रखे गए झारखंड निर्मित देसी तुलसी शराब को बरामद किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में अज्ञात के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



