google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती मनाई गई*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 13 जनवरी 2024 मातृभूमि नवनिर्माण युवा संघ नबीनगर द्वारा स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती दुर्गा नाट्य कला मंदिर परिसर मंगल बाजार में मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर देश भक्ति गीत से किया गया।कार्यक्रम मे उपस्थित मातृभूमि नव निर्माण युवा संघ के सभी सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, महासचिव रविश अग्रवाल, पवन कुमार, विशाल कुमार, रंजीत, राहुल,उज्जवल, रणवीर धोनी, संतोष ,लव कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)