बिहार थाना क्षेत्र इलाके में पहाड़ पूरा गांव में हुआ बम ब्लास्ट दो लोग जख्मी
दैनिक समाज जागरण मुन्ना पासवान ब्यूरो चीफ नालंदा (बिहार शरीफ)
बिहार थाना क्षेत्र इलाके के पहाड़ पूरा गांव से आ रही है जहां बम बनाने के दौरान बम फटने से दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका काफी जोरदार था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। आनन-फानन में डीएम एसपी एसडीओ डीएसपी सदर अंचल अधिकारी समेत कई सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। वही इस घटना के बाद जख्मी को कहीं गायब कर दिया गया है ताकि वह मीडिया की नजरों से दूर रखा जा सके।फिलहाल पुलिस जख्मी लोगों की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है और पास की दुकानों में नशा का सामान भी बदस्तूर बिकता है ।
वही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर सबूत को ही साफ कर दिया। लेकिन अभी भी घटनास्थल पर खून के धब्बे और कुछ बारूद के निशान पड़े हुए पाए गए हैं। फिलहाल जांच के बाद घटना की वजह स्पष्ट हो पाएगा। नालंदा जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एफएसएल की टीम को बुलाने की बात कही है जो इस घटना की जांच करेगी। फिलहाल एफएसएल की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना के पीछे क्या वजह रही होगी।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








