google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

96 बोतल देसी शराब के साथ बाइक जप्त धंधेबाज फरार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 19 अगस्त 2024 नबीनगर थाना पुलिस ने पोखराहीं गांव के समीप सड़क से एक बाइक और 180 एम एल के 96 बोतल देसी शराब जप्त किया हैवहीं धंधेबाज फरार हो गया।गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए एस आई संजय कुमार एवम सशस्त्र बल द्वारा थाना क्षेत्र के पोखराहीं गांव के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे सामने से आ रहे बाइक चालक ने पुलिस को देख बाइक सड़क पर खड़ी कर भाग निकला । वहीं बाइक की तलाशी के दौरान झारखण्ड निर्मित 96 बोतल देसी टनाका शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि शराब और बाइक को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)