google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में दिवा गश्ती के दौरान शराब के साथ बाइक जब्त

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन नबीनगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज दिवा गश्ती के दौरान नबीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर-महदुआ जाने वाले रोड के पास से पुलिस ने अंग्रेजी और देसी शराब जब्त की है।पुलिस ने बताया कि एक *काले-ब्लू रंग की TVS राइडर मोटरसाइकिल, जिसका रजि. नंबर BR 25H 5947 है, पर रखे काले-हरे रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से रॉयल स्टेज 750 ml के 05 पीस, कुल मात्रा 3.75 लीटर, किंगफिशर बियर 500 ml के 04 पीस, कुल मात्रा 02 लीटर,छबीली देशी शराब 200 ml के 23 पीस, कुल मात्रा 4.6 लीटर शराब बरामद हुई
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल और शराब को जब्त कर लिया है और इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)