google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शातिर बाइक चोर गिरफ्तार भेजा गया जेल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 26 मई 2024 नबीनगर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने के मामले मे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पी एस आई राजीव कुमार एवम सशस्त्र बल ने पीएनबी बैंक के समीप से बाइक चोरी करने के मामले में शातिर बाइक चोर कर्मडिह गांव निवासी शुभम कुमार पिता अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति पर नबीनगर थाना कांड संख्या 400/22,454/23,456/23 और 107/24 के तहत बाइक चोरी करने का मामले मे प्राथमिकी दर्ज था जिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)