दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
खुंटपानी प्रखंड की जानुमबेडा गांव में प्रतीक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छऊ नृत्य समिति के द्वारा वार्षिक छऊ नृत्य का आयोजन बीती रात को धूमधाम के साथ किया गया। इस छऊ नृत्य में छ ऊ नृत्य समिति पांडुवां एवं छऊ नृत्य समिति जानुमबेडा छऊ नृत्य टीम ने भाग लिया।रातभर आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम को देखने को आसपास क्षेत्र के लोग पहुंचे। छऊ नृत्य का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई समाजसेवी बासंती गागराई ने विधिवत फीता काट कर किया। विधायक गागराई ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड का एक पौराणिक सांस्कृतिक नृत्य है। इस नृत्य को बचाये रखने की जरूरत है। छऊ नृत्य के माध्यम से पौराणिक कथाओं को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। झारखंड सरकार झारखंडी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने को लगातार काम कर रही है। लोगों से अपील है कि ऐसे आयोजन में शामिल होकर देखें और कुछ सीखें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई समाजसेवी बासंती गागराई विधायक प्रतिनिधि दुर्गाचरण पड़ेया अध्यक्ष संजय माटीसोय सचिव गोला पाडेया कृष्ण पाडेया नंदलाल माटीसोय गोरा पड़ेया मधुसूदन माटीसोय कालिया जामुदा दोडिया जोंको डींबू तियू सकरी दोंगो सतीश पूरती आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



