समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख
बिलासपुर। स्थानीय मुद्दो को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. उज्वला कराड़े द्वारा आप की बात आप के साथ पदयात्रा निकाल रही है। इस दौरान वे लगातार लोगों से सघन जनसंपर्क भी कर रही है। आज यह पदयात्रा डी पी कालेज के पास से प्रारंभ हुई जो करबला रोड, जूना बिलासपुर, हटरी चौक, लाइफ केयर हॉस्पिटल रोड, मामा भाचा तालाब होते हुए पुराना बस स्टैण्ड में समाप्त हुई। इस दौरान डॉ. उज्वला कराड़े लोगों से स्थानीय समस्याओं के बारे में चर्चा की । पदयात्रा के दौरान डॉ. उज्जवला कराड़े ने कहा कि बिलासपुर में स्वास्थ्य खराब सड़क पेयजल समस्या, अवैध रेत उत्खनन, भू-माफियाओं का बोलबाला सहित तेजी से बढ़ते अपराध से सभी वाकिफ है। बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स की भर्राशाही से लोग परेशान है। इतने बड़े सिम्स अस्पातल में आये दिन मशीन खराब होते रहती है। लोग दूर दूर से एक उम्मीद के साथ सिम्स में इलाज कराने आते है लेकिन यहां की अव्यवस्था व लचर प्रबंधन के कारण लोगों को मायूसी हाथ लगती है। सिम्स में सभी सुविधाओं के बाद भी लोगों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। डॉ. उज्ज्वला ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में जिस तेजी से बिलासपुर का अपराध ग्राफ बढ़ा है। इतना अपराध पिछले बीस सालों में नही देखा गया है। अवैध रेत उत्खनन, भू-माफियाओं की मनमानी से यहां की जनता त्रस्त हो गई है। बिलासपुर की जनता ने दोनों पार्टियों का कार्यकाल देखा है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद जिस तेजी से बिलासपुर का विकास होना था। उस तेजी से विकास नहीं हो पाया है। छत्तीसगढ़ के दूसरे नंबर का शहर आज उपेक्षा का शिकार हो गया है। एनटीपीसी, रेलवे, केन्द्रीय विश्व विद्यालय, एसईसीएल जैसी बड़ी संस्थान होने के बाद भी बिलासपुर शहर पिछड़ गया है। यहां की खराब सड़के किसी से छिपी नहीं है। शहर में चारों तरफ सड़को के नाम पर गढ़ढे ही गढ़दे है। सिवरेज के गढ्ढों में कई लोगों ने अपनी जान गवाई है।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
by samaj
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
by samaj
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
by samaj
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.