राशि प्लांट हादसा मे पीड़ित श्रमिकों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक दिलीप लहरिया
समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख
मस्तूरी। विधानसभा मस्तुरी के ग्राम पंचायत पाराघाट में संचालित राशि प्लांट में हुए हादसे में पीड़ित श्रमिकों से मिलने पूर्व विधायक दिलीप लहरिया एवं कृषि मंडी उपाध्यक्ष संतोष दुबे महादेव हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने मजदूरों का हालचाल जाना। राशि प्लांट प्रबंधक एवं डॉक्टर से चर्चा कर उचित इलाज हेतु कहा गया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए श्रमिकों को बर्न यूनिट पर शिफ्ट किया गया। इस दौरान लखन टंडन, पिंटू जांगड़े भी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



