….. सांसद के साथ सीएम से शिष्टाचार मुलाकात में भी राज छुपा है बिनोद

हॉट सीट अररिया विधान सभा क्षेत्र से जद यू के कैंडिडेट हो सकते हैं हाजी शाद अहमद बबलू

जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष हैं अररिया बस्ती पंचायत के मुखिया
शाद अहमद

इनके कार्यालय परिसर में रोज लगती है फरियादियों की दरबार, करते हैं फैसला ऑन द स्पॉट

अररिया/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

पूर्णियां लोकासभा एवम रूपौली विधानसभा क्षेत्र में हुई निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने एन डी ए एवम इंडी गठबंधन को झकझोड़ कर रख दिया है। ऐसी परिस्थिति में हर पार्टी आसन्न विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी ठोक बजा कर देगी। जिले के हॉट सीट अररिया विधानसभा से कांग्रेस की जीत एवम जद यू प्रत्याशी की हार से आसन्न विधानसभा चुनाव में यहां भी जद यू इस बार सोच विचार कर प्रत्याशी देगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सीट फिर जद यू में रहेगी। अररिया के लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ जिला मुखिया संघ का अध्यक्ष सह अररिया बस्ती पंचायत के मुखिया हाजी शाद अहमद बबलू
का बिहार के सीएम नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात इस बात पर बल देता है कि लगातर इस सीट से हार रहा जद यू कहीं इस बार शाद अहमद बबलू पर तो दाव नहीं खेलेगा। युवा हैं, बोलने और कार्य करने की काबिलियत है। त्रिस्तरीय पंचायती राज में इनके अब्बा भी मुखिया पद संभाल चुके हैं। लोग इन्हें बाय नेम जानते हैं और ये भी शेखड़ा बिरादरी से आते हैं। युवा इनके पीछे दीवाने रहते हैं। फरियादियों का मामला सोल्भ करने में इनकी कार्य प्रणाली के अन्य जनप्रतिनिधि भी कायल रहते हैं और इन्हें फॉलो भी करते हैं। बीते लोकसभा चुनाव में भी एन डी ए के पक्ष में इनका दबदबा देखा गया।विकास के लिए सदैव प्रयत्न शील जनाब बबलू मुखिया का सभी जाति बिरादरी में मजबूत पैठ है।
मुख्यमंत्री निवास में अपने सांसद के साथ जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष जनाब हाजी शाद अहमद बबलू का मुख्यमंत्री से भेंट उन्हें बुके देकर किया गया सम्मान की चर्चा अररिया में हो रही है। देखो बिनोद ई शिष्टाचार मुलाक़ात को सीरियस में लो। आगे क्या होगा ऊ तो वक्त बताएगा लेकिन अभी का माहौल यही कह रहा है कि शाद मुखिया अररिया से होंगे जद यू कैंडिडेट!