सहरसा/डा. रूद्र किंकर वर्मा।
सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेन्स टेस्ट की परीक्षा में वरीय पत्रकार रमण ठाकुर और प्रियंका ठाकुर की बेटी रिया रमण ने शानदार कामयाबी हासिल की है. उसे कुल छह सौ अंकों में 440 अंक प्राप्त हुए।रिया रमण ने प्रेमलता अमरेंद्र मिश्र कॉलेज सहरसा से बारहवीं पास करने के बाद यह कामयाबी घर से पढ़कर प्राप्त की. रिया विज्ञान की छात्रा है और उसका विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी और अंग्रेजी है।. रिया की इस कामयाबी से उसके सभी रिश्तेदार से लेकर शुभचिंतक काफी खुश हैं.
इधर सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी भारतीय खाद्य निगम से सेवानिवृत अधिकारी सुधाकर ठाकुर की पोती व पंकज ठाकुर की पुत्री इप्शिता ठाकुर को इसी परीक्षा में सफलता मिली है। इप्शिता के चाचा एबीवीपी विभाग संयोजक गौरव ठाकुर ने बतलाया की पढ़ाई के प्रति इप्शिता बचपन से ही मेधावी छात्रा थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



