google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा प्रत्याशी के रूप में बिश्वजीत कैरी ने सौंपा राजनीतिक बायोडाटा

हाइलाकांडी (असम) | श्रीभूमि संवाददाता, दैनिक समाज जागरण

समाजसेवी बिश्वजीत कैरी ने आगामी असम विधानसभा चुनाव–2026 के तहत 121 नंबर हाइलाकांडी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं प्रत्याशी के रूप में अपना राजनीतिक बायोडाटा औपचारिक रूप से जिला अध्यक्ष श्री कल्याण गोस्वामी के हाथों सौंपा।

यह कार्यक्रम 5 जनवरी (सोमवार) को सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व बिश्वजीत कैरी ने अपने राजनीतिक जीवन में सफलता की कामना को लेकर गुरु महाराज एवं धर्मगुरु श्री श्री गौतम मिश्रा जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

बायोडाटा सौंपे जाने के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में आनंद राय, सुमन पांडे, अमित कुमार डे (सानी), हाइलाकांडी टाउन मंडल अध्यक्ष प्रीतीश कुमार दास, वरिष्ठ अधिवक्ता, हाइलाकांडी मिस्तुनाथ (मिस्टू), मैपाक सिंह, विशाल शील, प्रभु नारायण करपात्री साधु बाबा जी, विजय ग्वाला, मुन्ना बराई, रामराज रविदास, शिवा कुर्मी, सुमन दास सहित अनेक शुभचिंतक एवं उत्साही सहयोगी शामिल थे।

इस अवसर पर बिश्वजीत कैरी ने सभी वरिष्ठजनों, समर्थकों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता एवं अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास, जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला, वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियों में भी तेजी आना शुरू हो गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)