दैनिक समाज जागरण/अविनाश कुमार, जिला संवाददाता औरंगाबाद बिहार
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आदित्य श्रीवास्तव ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर अपना हर्ष व्यक्त करते हुए अपने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी “हम सबके प्रेरणास्रोत एवं देश के वरिष्ठ नेता, श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिये जाने के निर्णय से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है. वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं. आडवाणीजी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है”
“भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है. एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उन्होंने अपनी विद्वता, संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश और लोकतंत्र को मज़बूत किया है. उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना हर भारतवासी के लिए हर्ष का विषय है. मैं इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र को धन्यवाद देता हूं एवं आडवाणीजी का अभिनंदन करता हूं.लाल कृष्ण आडवाणी, जिनके जीवन का हर पल भारत माता की सेवा में बीता है और जो भाजपा को इस स्थिति तक पहुंचाने में अद्वितीय योगदान दिया. उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए अतुलनीय योगदान दिया,
लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देकर एक सच्चे भारतीय को सम्मान दिया है। क्योंकि आडवाणी एक विचारधारा का नाम है, इसके लिए हम सभी अपने माननीय प्रधानमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



