google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल का मण्डल बिलासपुर का तूफानी दौरा

उमरिया। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल आज रविवार को बिलासपुर मंडल के दौरे पर रहे हैं। जहां उन्होंने मंडल के तमाम शक्ति केंद्रों में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है। श्री अग्रवाल ने मंडल बिलासपुर के शक्तिकेंद्र कौड़िया,चांदपुर, अखड़ार, बिलासपुर व हर्रवाह का दौरा कर संगठन कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाई गई।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि शक्ति केंद्र, बूथ तथा मंडल की मजबूत संरचना भाजपा की असली ताकत है और यही ताकत आने वाले समय मे तमाम प्रकार के चुनावों में विजय सुनिश्चित करेगी। ईमानदारी, प्रतिबद्धता और जुझारूपन ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान रही है। बूथ तथा मंडल के बीच शक्ति केंद्र सेतु का काम करता है । मजबूत शक्ति केंद्र से मजबूत बूथ तैयार होंगे और हर बूथ पर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

श्री अग्रवाल के दौरे के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथलेश पयासी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जिला मंत्री पंकज तिवारी, मण्डल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सोनी, सोहन कोल, उमेश मिश्रा, रमेश गुप्ता, विनायक तिवारी, रामप्रताप मिश्रा, सत्यनारायण गुप्ता, सौरभ पयासी, राजेंद्र कोल, राकेश तिवारी, राजा राम दाहिया, प्रदीप यादव, रामपाल सिंह, कैलाश गुप्ता, सोनू गुप्ता, नत्थू सिंह, अनिल सोनी, शिवशंकर सोनी, उत्तम बर्मन, भूतनाथ, बालस्वरुप यादव, रविकांत गौतम, संतोष शाहू, पहलाद शाहू, प्रमोद शाहू, आशीष चतुर्वेदी, संदीप सोनी व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)