google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जल संरक्षण एवं किसानों के हित में भाजपा सरकार निरंतर कर रही कार्य : पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल

पूर्व कृषि मंत्री ने लाखों रुपए की लागत से सिवानी गौशाला से रानीवाली जोहड़ी तक पाइपलाइन कार्य का किया शुभारंभ, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी हुए शामिल

पूर्व कृषि मंत्री गांव बिठण में पूर्व चेयरमैन रामशरण शर्मा की पत्नी एवं सोनू सरपंच मिट्ठी की दादी के निधन पर किया शोक व्यक्त

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल-सिवानी/लोहारू, 25 मई। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे तथा कई सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सिवानी के तोशाम रोड स्थित गौशाला से रानीवाली जोहड़ी तक पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के साथ-साथ जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन के माध्यम से संरक्षित जल को किसानों के लिए सिंचाई कार्य में उपयोग किया जाएगा, जिससे किसानों को खेती में लाभ मिलेगा और जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित हो सकेगा। सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं पर सरकार द्वारा 85% तक अनुदान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा देश का ऐसा राज्य है जहां सर्वाधिक 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है।


पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और युवा के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
अपने दौरे के दौरान जेपी दलाल गांव गुरेरा पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत समिति अध्यक्ष उग्रसेन बीरड़ा के विवाह समारोह में शिरकत कर उनको सुखमय एवं खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया। इसके अलावा उन्होंने गांव बिठन पहुंचकर पूर्व चेयरमैन रामशरण शर्मा की पत्नी एवं सोनू सरपंच मिट्ठी की दादी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी।


इस अवसर पर सेठ राजेश केडिया, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र जांगड़ा, सुनील सिरसी,मार्केट कमेटी के अध्यक्ष संजय राहड़, पूर्व चेयरमैन अनिल झाझरिया, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष संजय नेहरा, सिवानी पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन राजकुमार जांगड़ा,रामकुमार सिंघानी,वीरेंद्र लाम्बा,रघुबीर भाम्भू,मनोज बिधनोई, पूर्व अध्यक्ष सुरेश खटक, जिला पार्षद विक्रम जांगड़ा, पवन अग्रवाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)