google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर-116 में केंद्रीय बजट 2025 के सजीव प्रसारण का आयोजन

संदीप गर्ग / नोएडा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, सेक्टर-116 नोएडा में जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2025 के सजीव प्रसारण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इस शताब्दी की द्वितीय तिमाही के प्रथम बजट के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

winter sale with 50% discount

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद विजय पाल तोमर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश/नोएडा विधायक पंकज सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाले इस बजट को उत्साहपूर्वक सुना।

पूर्व सांसद विजय पाल तोमर ने कहा कि यह बजट देश को आर्थिक मजबूती, रोजगार सृजन और समग्र विकास की दिशा में नई गति देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है।

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को मजबूत आधार प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज़ गति से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और यह बजट विकास दर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि बजट में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है तथा इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।

कार्यक्रम का संचालन अर्पित मिश्रा ने किया। वक्ताओं ने बजट को समावेशी विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में अहम कदम बताया।

कार्यक्रम का समापन अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ किया गया।

Budget2025 #CentralBudget #BJPNoida #NoidaNews #BudgetLive #ViksitBharat #AtmanirbharBharat #NarendraModi #IndianPolitics #UPPolitics #Noida #BJP #BudgetSession


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)