google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नित्यानन्द त्रयोदशी पर इस्कॉन नोएडा मन्दिर का भव्य उद्घाटन एवं कीर्तन मेला

संदीप गर्ग / नोएडा। नोएडा में इस्कॉन मन्दिर ने आज नित्यानन्द त्रयोदशी के पावन अवसर पर भव्य उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया। इस वर्ष इस्कॉन नोएडा मन्दिर अपनी बारहवीं वर्षगांठ मना रहा है।

भगवान नित्यानन्द प्रभु, भगवान बलराम के अवतार माने जाते हैं। जैसे द्वापर युग में कृष्ण और बलराम धर्म की स्थापना के लिए अवतरित हुए थे, वैसे ही वर्तमान कलियुग में लगभग 500 वर्ष पूर्व धर्म की स्थापना हेतु कृष्ण बलराम – चैतन्य महाप्रभु और नित्यानन्द प्रभु के रूप में अवतरित हुए। नित्यानन्द प्रभु घर-घर जाकर सभी से भगवान के पवित्र नाम का जप करने का निवेदन किया करते थे।

इस पावन दिन, रविवार 01 फरवरी 2026 को इस्कॉन नोएडा मन्दिर में कीर्तन मेला का आयोजन किया गया। विश्व प्रसिद्ध कीर्तनी प्रातः 10 बजे से सांय 10 बजे तक अखण्ड कीर्तन में शामिल रहे। भक्तों ने हरे कृष्ण महामंत्र के सुमधुर कीर्तन पर नृत्य और भक्ति का आनंद लिया।

इस अवसर पर देश और विदेश से आए अनेक भक्तों के साथ-साथ श्रील प्रभुपाद के निजी शिष्य श्रीमान श्रुतकीर्ति प्रभु और श्रीधाम प्रभु भी उपस्थित रहे। अपने संवादात्मक सत्र में उन्होंने भक्तों को श्रील प्रभुपाद की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और इस्कॉन के घर-घर भक्ति पहुँचाने के संकल्प पर जोर दिया।

पूरे दिन 5,000 से अधिक भक्तों ने इस कीर्तन मेले में भाग लिया। कीर्तन के साथ-साथ सभी भक्तों ने स्वादिष्ट प्रसाद ग्रहण किया। इस प्रकार, मेला बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

ISKCONNoida #NityanandTrayodashi #KirtanMela #HareKrishna #SpiritualFestival #BhaktiUtsav #Prasadam


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)