पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हजारों राष्ट्र प्रेमियों संग लिया तिरंगा यात्रा में भाग।
विशेष संवाददाता विनय प्रकाश मिश्रा।
कानपुर। आज 11 अगस्त 2024 दिन रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव और देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को बिल्हौर विधानसभा में भाजपा की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित हुई। तिरंगा यात्रा को भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम् वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तरीपुरा के सेवा मंदिर इण्टर कालेज से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय के.पी. अग्नी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तिरंगा यात्रा में सहभाग किया। तिरंगा यात्रा उत्तरीपुरा के सेवा मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू होकर शिवराजपुर होते हुए शहीद नित्यानंद मैदान चौबेपुर में समाप्त हुई।
यात्रा मार्ग के बीच में कई जगह पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। यात्रा में बड़ी संख्या में दुपहिया एवं चार पहिया वाहन शामिल हुए, जिसमें सवार युवकों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और देशभक्ति के तराने गाते हुए गंतव्य तक पहुंचे। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आम लोगों के बीच में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए 11 से 13 अगस्त तक हर एक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवम् समस्त राष्ट्र प्रेमियों के साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम करने का आयोजन बनाया गया है। इस बार उत्तर प्रदेश में करीब 5 करोड़ झंडा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्र भक्ति की भावना के साथ सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।



विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने विधानसभा के विभिन्न मंडलों से आए हुए हजारों कार्यकर्ताओं एवम् राष्ट्र चिंतकों को धन्यवाद दिया एवम् यह आग्रह भी किया कि विधानसभा के प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाया जाए एवम् स्वतंत्रता दिवस के उपरान्त ससम्मान तिरंगा उतार कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। कार्यक्रम के प्रभारी एवम् जिले के मीडिया प्रभारी अंशुल बाजपेई ने बताया कि तिरंगा यात्रा का आयोजन पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा युवा मोर्चा के नेतृत्व में किया गया है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह चौहान के निर्देशानुसार ऋषभ मिश्र एवम् सोनू कटियार ने कार्यक्रम का संयोजन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख चौबेपुर राजेश शुक्ला,राजेंद्र कटियार,गीता गुप्ता,संतोष बाजपेई, अनिरुद्ध शुक्ला,सौरभ त्रिवेदी,रिंकू शर्मा,कैलाश कटियार,जय प्रकाश कटियार,रवि बाजपेई,नीलू पाल,अनुराग शुक्ला,जितेंद्र राजपूत,सुभ्रांशू कटियार,शानू राठौर,सौरभ शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
- इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह की अगुवाई में टीम मोहित राणा ने पकड़ा शातिर चोर अमन चुर्री , माल भी बरामदसुनील बाजपेईकानपुर। गोविंद नगर क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सफल अभियान लगातार जारी है ,जिसके क्रम में एक शातिर चोर को भी माल समेत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त दक्षिण के निर्देशन व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण तथा सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा के…
- एन एच आई के अधिकारी साहेब एक नज़र इधर भीढेरही टोल प्लाजा बना विवादों का अड्डा साइड लेन में भी कट रहे पैसे आए दिन हो रहा विवाद कई बार हो चुका है किसानों का विरोध प्रदर्शन दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर स्थित ढेरही (डेरही) टोल प्लाजा पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा…
- हत्या के प्रयास के आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा(जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण में माननीय न्यायालय ने सुनाई सजा)शहडोल । माननीय न्यायालय श्रीमान विशेष न्यायाधीश महोदय (अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) जिला शहडोल ने थाना अमलाई के अपराध क्रं0 102/17 विशेष सत्र प्रकरण क्रं0 35/2017 शासन बनाम दीपू उर्फ दीपनारायण वगै0 में आरोपी पप्पू नापित पिता दुलारे नापित उम्र करीब 31 वर्ष निवासी ग्राम…
- बांधवगढ़ में बनेगा संत सेन जी महाराज का स्मारक25 अप्रैल को संस्कृत पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी करेंगे भूमि पूजन उमरिया। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती को भव्यता के साथ मनाने को लेकर भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुखराज राठौर के नेतृत्व में मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सेन जी के निवेदन पर 25 अप्रैल को संस्कृत पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र…
- पुलिस अधीक्षक, द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता एवं फरियादियों की सुनी गई समस्याएं।समाज जागरण/ शिव प्रताप सिंह सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक-21.04.2025 को अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। महोदय द्वारा सभी…