कटिहार – जन सुराज ने आज अपने जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा कटिहार जिले के वृंदावन गार्डन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय के घोषणा समिति के सदस्य अररिया से आए मोहम्मद बद्र दोजा और पूर्णिया के अरविंद झा ने भाग लिया। उन्होंने जन सुराज के कार्यवाहक पदाधिकारियों की घोषणा की।
सभा की अध्यक्षता दिनेश पासवान ने की जिन्हे जिला का पहला अध्यक्ष मनोनित किया गया। सभा की शुरुआत एक प्रार्थना से हुई फिर वरिष्ट नेता सत्यनारायण शर्मा ने सारे अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की प्रखंड कार्यवाहक समिति और पदाधिकारियों की घोषणा प्रखंडों में जा कर अध्यक्ष दिनेश पासवान और वरिष्ट नेता डॉ गाज़ी शारिक अहमद के नेतृत्व में की जायेगी।
इस अवसर पर पूर्णिया से सद्भावना हॉस्पिटल के निदेशक और जन सुराज नेता डॉ कृष्ण मोहन, मुस्तफा जमाल नौगछिय से प्रदीप यादव भी सम्मिलित हुए। मंच पर जिला संरक्षक नोरत्तम जोशी और डॉ सगीर अहमद के अलावा किशनगंज से आए सुप्रीम कोर्ट के वकील अबू अफ्फान फारूकी , जनसुराज कटिहार के प्रमुख सलहकार नरोत्तम जोशी और डॉ शगीर अहमद,जिला संवाद सारथी प्रवीण कुमार झा भी उपस्थित थे।
जिला समिति की घोषणा के अंतर्गत, दिनेश पासवान को जिला अध्यक्ष और कलाम वारसी को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा, मंजूर खान को जिला मुख्य प्रवक्ता, सोनू सिंह को किसान अध्यक्ष, और विभिन्न अनुमंडलों में अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
मनिहारी अनुमंडल में रामाशीष मंडल को अनुमंडल अध्यक्ष, कटिहार अनुमंडल में जय प्रकाश यादव को अनुमंडल अध्यक्ष, मनीष मंडल को युवा अध्यक्ष और रोशनी खातून को महिला अध्यक्ष बनाया गया। बारसोई अनुमंडल में मो. जिन्ना को अनुमंडल अध्यक्ष, पुष्पा राय को महिला अध्यक्ष और निशांत सिंह निशु को युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला मुख्य महासचिव कलाम वारसी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की हमे समन्वय बना कर कार्य करने की आवश्यकता है तो वहीं मुख्य प्रवक्ता उपमहापौर मंजूर खान ने कहा की हमे अपने बड़े और छोटे हर उम्र के साथी का सम्मान करते हुए आगे बढ़ना है। मंच का संचालन करते हुए डॉ गाज़ी अहमद नें जन सुराज के संकल्प और प्रशांत किशोर के जुनून की चर्चा बार बार की। कई महिला नेत्रियों ने भी मंच से संबोधन किया जिसमे सैयद नुजहत, रोशनी खातून और रश्मि कुणाल प्रमुख रहीं।
इस अवसर पर कटिहार के सभी 16 प्रखण्डों से लोग उपस्थित हुए जिसमे कई बड़े चेहरे भी थे। अभियान समिति जिला संयोजक गंगा केवट, वार्ड पार्षद अरुण यादव, हर्षवर्धन अग्रवाल, कृष्ण सिंह, ध्रुव चंद्र झा, ज्ञानेंद्र झा, अब्दुस सुभान, डॉ मो मुस्तफा, विक्टर झा, इंजीनियर शाह फैसल, डॉ एम आर हक, शारिब खान, जिला परिषद सदस्य अब्दुस्सलाम, मनोवर आलम, विजय झा, गुरमीत सिंह, रूमी खान, सुरेंद्र सिंह, शहरयार, संदीप पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








