google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एन एच आई के अधिकारी साहेब एक नज़र इधर भी

ढेरही टोल प्लाजा बना विवादों का अड्डा

साइड लेन में भी कट रहे पैसे आए दिन हो रहा विवाद

कई बार हो चुका है किसानों का विरोध प्रदर्शन

दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी

चोलापुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर स्थित ढेरही (डेरही) टोल प्लाजा पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, अर्धनिर्मित सड़क पर टोल वसूली को लेकर किसानों के भारी विरोध के बाद स्थानीय लोगों को साइड लेने से आधार कार्ड पहचान पत्र दिखाकर बिना टोल टैक्स के आने जाने का सब्जबाग एनएचएआई के अधिकारियों व टोलकर्मियों द्वारा दिखाया गया। लेकिन टोलकर्मियों ने मनमानी करते हुए साइड लेने में भी अपने कैमरे लगा दिए तथा साइडलेन से गुजरने वाले वाहन चालकों के भी आए दिन टोल टैक्स उनके फास्ट टैग से कट रहे हैं। आधार कार्ड व पहचान पत्र दिखाकर साइड लेने से गुजरने के बावजूद आए दिन फास्ट टैग से पैसे कटने के कारण टोलकर्मियों तथा वाहन स्वामियों में गाली गलौज तथा मारपीट की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है की उक्त टोल प्लाजा को बंद करने के लिए किसान कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत तथा पुलिस की शह से ढेरही टोल प्लाजा संचालित हो रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)