google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जमीनी विवाद मे मारपीट दोनो पक्षकार ने दर्ज कराई प्राथमिकी

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के झरी गांव मे आपसी जमीनी विवाद मे दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला प्रकाश मे आया है। थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के झरी गांव निवासी कुंदन सिंह ने गांव के ही प्रमोद सिंह,नंदकुमार सिंह मुकेश कुमार और राकेश कुमार चारो झरी गांव निवासी पर बेवजह मारपीट करने को लेकर थाना मे आवेदन दिया है ।वही दूसरे पक्ष से राकेश कुमार ने सुजीत सिंह,कुंदन सिंह और सोनल सिंह को आरोपित करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले मे दोनो पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल कर आगे की करवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)