google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रखण्ड कमिटी आमजनता के बीच जाएं और जनसमस्या को लेकर आंदोलन करें – आनन्द बिहारी दुबे

दैनिक समाज जागरण 02.06.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जुगसलाई पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर नसीम पैलेस गौरीशंकर रोड जुगसलाई में एक बैठक का आयोजन संगठन सृजन अभियान के तहत प्रखण्ड कार्यकारीअध्यक्ष इरसाद हैदर के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि प्रखंड स्तर पर संगठन को धारदार बनाने का कार्य की जाए, प्रखण्ड स्तर पर नये लोगों को संगठन से जोड़कर जनहित की अनेकों समस्या है। उन्हें एक एक कर आंदोलन के माध्यम से समाधान करने का कार्य करें। इसी प्रकार से मण्डल अध्यक्षगण भी संगठन सृजन अभियान के तहत कमिटी का विस्तार करें, नये सदस्यों को जोड़ने का कार्य करें। समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सहयोग करें, जन समस्याओं को चिन्हित करें सम्बन्धित अधिकारी को मांग पत्र सौंप कर, समस्या समाधान कराने का प्रयास करें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी के द्वारा संविधान बचाओ अभियान, जातीय जनगणना, सेना के सौर्य के अभियान को मजबूती के साथ रखें।
केन्द्र की सत्तारूढ भाजपा सरकार ने पुरे देश में महंगाई रोकने में विफल है। गरीब और मध्यम परिवारों का तानाबाना चरमरा गई है। महंगाई के कारण शिक्षा और स्कुल से अनेकों छात्रों का पढ़ाई छुट गये है। बहुत से अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई कराने में असमर्थ हो गये है।
केन्द्र सरकार के कारण अनेकों सरकारी उपक्रमों को निजीकरण कर दिया गया है। यह बड़ी चिंता की बात है। जो छात्र पढ़ाई कर रहें है। उन्हें नौकरी कहाँ मिलेगी। रेलवे में रिक्त पदों पर बहाली रोक दी गई है। रेल यात्रा और हवाई यात्रा दिनों दिन महंगी हो रही है। आम जनता को परेशान किया जा रहा है।
बैठक में जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने आजसू पार्टी के नेता सह जुगसलाई नगरपालिका मण्डल अध्यक्ष मो. तनवीर ऊर्फ राजू को कांग्रेस पार्टी में विधिवत रूप से शामिल कराया।
बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष कैसर आलम अंसारी, प्रखण्ड कार्यकारीअध्यक्ष इरसाद हैदर, जुगसलाई मण्डल 2 अध्यक्ष राजू गद्दी, प्रदेश सचिव के के शुक्ल, जिला महामंत्री ज्योति मिश्र, नलनी सिन्हा, मलखान दुबे, नवनीत मिश्र, रसीद करीम, सरदार हरविंदर सिंह, लालचंद, नज़ीर अब्बास अंसारी, अफसर खान, मुबारक हुसैन, प्रिया रंजन बाजपेई, सोहेल परवेज, मोहम्मद कमरुद्दीन, राजा गद्दी, इकबाल, सरफराज, आलमगीर, मोहम्मद अफरोज आदि शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)