google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला से पिकअप वैन की चोरी।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता दैनिक समाज जागरण।

बगोदर।बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला स्थित एच पी पेट्रोल पंप के नजदीक से एक पिकअप वैन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।हेसला निवासी किशुन साव पिता स्व चितो नायक ने बगोदर थाने में पिकअप वैन चोरी होने का आवेदन दिया।उन्होंने बताया हेसला स्थित एच पी पेट्रोल पंप के नजदीक उनका मकान है जहां रोज रात्रि में पिकअप वैन खड़ी रहती थी।सोमवार की रात्रि को लगभग 2.30 बजे उनके पड़ोसी के द्वारा सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोग आपका पिकअप वैन लेकर भाग गए। सूचना मिलते ही खोजबीन शुरू कर दी लेकिन पिकअप वैन का कुछ पता नहीं चला।जिसके बाद थाने में आवेदन देकर पुलिस से गाड़ी को खोजबीन करने की गुहार लगाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)