google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने को लेकर ली बैठक

समाज जागरण ब्यूरो

मस्तुरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की मस्तुरी स्थानीय कार्यलय में बैठक लेकर कहा कि भाजपा 2 हर मोर्चे पर विफल रही है। आम जनता की समस्या को देखते हुए हर बार कांग्रेस पार्टी द्वारा रेल परिवहन को लेकर सुचारू रूप से संचालन करने का मांग करता रहा जिसे केंद्र सरकार द्वारा अनदेखा करता रहा।

रेल्वे संबंधित और कितने मुद्दे पर मांग किया गया। जिसे करारा जवाब देने के लिए प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस के निर्देश पर 13 सितंबर 2023 बुधवार को जयरामनगर रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने का बैठक में निर्णय लिया गया।जो बुधवार को सुबह ग्यारह बजे जयरामनगर रेलवे स्टेशन पर पूरे कांग्रेस संगठन के साथ अपने मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बैठक में जयरामनगर मंडी अध्यक्ष शंकर यादव, जिला सभापति राजेश्वर भार्गव, वरिष्ठ कांग्रेसी कमल डहरिया, वरिष्ट कांग्रेसी राकेश डहरिया,अजजा प्रदेशाध्यक्ष सुकृता खुटे,प्रदेश केकेसी सचिव ब्रिंदम जायसी,वरिष्ठ कांग्रेसी व्यास नारायण तिवारी, जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष परसराम चंद्राकर, जनपद सभापति दामोदर कांत,ब्लाक उपाध्यक्ष उदय भार्गव, अमृत राठौर,विशंभर खूटे,अजय शर्मा, गणेशदत्त राजू तिवारी, सुभाष टंडन,देवेन्द्र कृष्णन,राहुल यादव, रितुराज भार्गव, देवव्रत सोनी,सुनिल गूजर, विक्की नायक उपस्थित रहे‌।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)