google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रखंड भूमि दाता सह पूर्व डीआईजी को प्रखंड सभागार में किया गया भव्य स्वागत।

समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया प्रखंड संवाददाता नौडीहा बाजार

पलामू (झारखंड)2जुलाई 2024:नौडीहा बाजार प्रखंड के भूमि दाता सह सेवा निवृत डीआईजी श्री संजय रंजन सिंह के आज प्रखंड सभागार में नौडीहा बाजार के जीप सदस्य श्री सुदामा पासवान व प्रखंड प्रमुख श्रीमती रेशम कुमारी व पंचायत समिति के सदस्यों के द्वारा अंग वस्त्र और पुष्प की गुच्छें देकर भव्य स्वागत किया गया। वही मौके पर उन्होंने कार्यक्रम के सम्बोधन करते हुए कहा कि प्रखंड निर्माण से लेकर आज तक प्रखंड कैंपस सरकार के लाखों की लागत से बने भवन में पदस्थापित बीडीओ व सीओ की रात यहां की अंधेरे नही बीती है तो इस प्रखंड के उजाले के विकास के बारें में क्या जान सकतें है। जिस सोच से हमने प्रखंड के लिए अपनी भूमि को दान दिया लेकिन आज तक प्रखंड के भोलेभाले ग्रामीणों की विकास की लाभ नहीं मिल सका। मौके पर उप प्रमुख श्रीमती मीरा कुमारी, पंचायत समिति श्री शत्रुधन साव,बिनेश विश्वकर्मा,अनरवा देवी,सुनीता देवी के अलावा समाजसेवी मुख्तार आलम,कमलेश चंद्रवंशी समेत कई जन प्रतिनिधि समाजसेवी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)