अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र,
सेवा भाव समिति हरियाणा (रजि.) एवं अम्बे सेवा समिति कुरुक्षेत्र द्वारा आज काली कमली मंदिर परिसर, अर्जुन चौक, कुरुक्षेत्र में विशाल रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन सामाजिक सहयोग और मानवता की सेवा के उद्देश्य से किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रक्तदान शिविर में *ब्लड बैंक कुरुक्षेत्र की टीम की देखरेख में सफलतापूर्वक 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान एक महान दान है, जिससे कई ज़िंदगियां बचाई जा सकती हैं।
इसके साथ ही मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के मुख्य आयोजक व सहयोगी —
*ममता टांक बालू (प्रदेश अध्यक्षा), बंटी दुराला, ओमपाल जी, राज शर्मा, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
आयोजन के समापन पर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और समाजसेवा के इस कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर समिति ने संदेश दिया कि –
“रक्तदान महादान है, यह जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



