- बिहार से आकर टेनरी में मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहा था साबिर
सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां आज शनिवार की सुबह जाजमऊ गंगापुल पर मिली टेनरीकर्मी की रक्तरंजित लाश ने हड़कंप मचा दिया। उसकी हत्या किए जाने की भी प्रबल आशंका व्यक्त की गई है, जिस पर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शाबिर का शव गंगापुल के पैदल ट्रैक पर मिला। उनके सिर में गहरे घाव के निशान थे। घटनास्थल से लगभग 4 मीटर दूर रेलिंग और डिवाइडर पर खून के छींटे भी मिले हैं, जिससे पुलिस को हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका है।
पुलिस के अनुसार मृतक मोहम्मद शाबिर (38) मूल रूप से वैशाली, बिहार के रहने वाले थे वह वर्तमान में उन्नाव के थाना गंगाघाट स्थित अखलाक नगर में किराए के मकान में अपनी पत्नी मुन्नी (32) और चार बच्चों- सुहैल (14), आलिया (9), यास्मीन (7) और अफसाना (3) के साथ रहते थे और जाजमऊ स्थित एक जूता फैक्ट्री में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। उनके बड़े भाई मोहम्मद आबिद ने बताया कि बीती रात करीब 8 बजे उनकी शाबिर से बात हुई थी। आज शनिवार सुबह उनके एक मित्र ने उन्हें सूचना दी कि शाबिर गंगापुल पर लहूलुहान अवस्था में पड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



