google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीएनआई नोएडा और गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह

संगीत, नेटवर्किंग और सौहार्द का शानदार संगम, 400 से अधिक सदस्य हुए शामिल

नोएडा। BNI नोएडा और गाजियाबाद द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’ का सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 400 से अधिक सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लेकर संगीत, स्वादिष्ट व्यंजनों और टीम-बिल्डिंग गतिविधियों का आनंद लिया।


अमित पाल्टा के नेतृत्व में सफल आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन बीएनआई नोएडा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Amit Palta के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता ने बीएनआई नोएडा को केवल व्यापारिक रेफरल मंच ही नहीं, बल्कि एक मजबूत और जीवंत पारिवारिक समुदाय के रूप में स्थापित किया है।

अमित पाल्टा ने कहा कि “जो संगठन साथ मिलकर उत्सव मनाता है, वही साथ मिलकर आगे भी बढ़ता है। ‘झूम नाइट’ हमारे उन सभी सदस्यों के प्रति आभार और सम्मान का प्रतीक है, जो हर सप्ताह बीएनआई परिवार को अपनी ऊर्जा, समय और समर्पण देते हैं।”


सूफी संगीत ने बांधा समां

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध सूफी गायक और उनके बैंड की लाइव प्रस्तुति रही। सूफियाना संगीत की मधुर धुनों ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।

इसके साथ आयोजित विभिन्न टीम-बिल्डिंग गतिविधियों ने सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव, विश्वास और भाईचारे को और मजबूत किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देर रात तक संगीत और मनोरंजन का आनंद लिया।


सपोर्ट डायरेक्टर्स टीम का रहा अहम योगदान

इस सफल आयोजन के पीछे बीएनआई नोएडा की समर्पित सपोर्ट डायरेक्टर्स टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में प्रेम खमेसरा, दीपक शर्मा, अश्वनी हांडा, एस. वैद्यनाथन, आशा पंवार, बी.डी. राठौड़, गौरव अग्रवाल, अमन पाल्टा, सुरभि सिंह, दिनेश बारी, रजत अजमानी, गौरव कोछड़, मनवीर सिंह, अर्पित गर्ग, आयुष गुप्ता और कृतिका बाजपेयी सहित अनेक डायरेक्टर्स एवं एम्बेसडर्स ने अहम भूमिका निभाई।


प्रायोजकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न प्रायोजकों का भी विशेष सहयोग रहा। इवेंट स्पॉन्सर के रूप में वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में मेसर्स द वेल्थी का विशेष योगदान रहा।

वहीं गोल्ड स्पॉन्सर के रूप में शुचि गुनवंत की संस्था अनहद डायमंड्स प्राइवेट लिमिटेड तथा सिल्वर स्पॉन्सर के रूप में समित माहेश्वरी की सुप्रीम इलेक्ट्रिकल्स और बी.डी. राठौर की गुड इंश्योरेंस ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

BNI #Noida #Ghaziabad #JhoomNight2026 #BusinessNetworking #CorporateEvent #AmitPalta #NoidaEvents #समाज_जागरण


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)