google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दर्शन परिषद्, बिहार के अधिवेशन में बीएनएमयू की रहेगी महती भागीदारी

46वां वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 21 से 23 दिसंबर, 2024 को भागलपुर में आयोजित

मधेपुरा/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

21 से 23 दिसंबर, 2024 को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के अंगीभूत इकाई मारवाड़ी महाविद्यालय में दर्शन परिषद्, बिहार का 46वां वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में बीएनएमयू, मधेपुरा की महत्वपूर्ण और सक्रिय भागीदारी रहेगी।

तत्वमीमांसा विभाग की अध्यक्षता करेंगे बीएनएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. ज्ञानंजय द्विवेदी

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इस अधिवेशन में छः प्रमुख विभागों—तत्वमीमांसा, ज्ञानमीमांसा, समाज दर्शन, धर्म दर्शन, नीति दर्शन तथा योग एवं संस्कृति—में शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें से तत्वमीमांसा विभाग की अध्यक्षता बीएनएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. ज्ञानंजय द्विवेदी करेंगे, जो इस विभाग में अपने ज्ञान और अनुभव से महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सिया देवी व्याख्यान के प्रायोजक हैं डॉ. सुधांशु शेखर

डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि अधिवेशन में आठ महत्वपूर्ण व्याख्यानों का आयोजन किया जाएगा। इनमें से एक व्याख्यान “सिया देवी, माधवपुर (खगड़िया)” के प्रायोजक डॉ. सुधांशु शेखर हैं, जिसमें दर्शनशास्त्र विभाग, एलएनएमयू, दरभंगा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अमरनाथ झा वक्ता होंगे।

दो संगोष्ठियों में बीएनएमयू के शिक्षकों की प्रस्तुति

अधिवेशन के दौरान ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ और ‘जीवन-प्रबंधन एवं नैतिक आचरण’ विषयक दो संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन संगोष्ठियों में बीएनएमयू के शिक्षकों की महत्वपूर्ण प्रस्तुति होगी। पहली संगोष्ठी में आरजेएम कॉलेज, सहरसा की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रत्यक्षा राज अपना शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगी, जबकि दूसरी संगोष्ठी में सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. अनिल कुमार अपने शोध-पत्र का प्रस्तुतीकरण करेंगे।

बीएनएमयू के लगभग एक दर्जन शोध-पत्र प्रस्तुत होंगे

अधिवेशन में भारत सरकार के अंतर्गत संचालन भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा संस्तुत विषय “नारी, संस्कृति एवं प्रकृति” पर बीएनएमयू के लगभग एक दर्जन शिक्षक और शोधार्थी अपने शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। इनमें स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग, बीएसएस कॉलेज, सुपौल के अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, शशिकांत कुमार, रतन कुमार मिश्र, डॉ. श्याम प्रिया, राजहंस राज, शक्ति सागर, चंदन कुमार, पवन कुमार, नूतन कुमारी सहित अन्य शोधार्थियों के नाम शामिल हैं।

आयोजन समिति के प्रमुख और अन्य जिम्मेदारियां

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मारवाड़ी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शिव प्रसाद यादव को आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. स्वस्तिका को संयोजक और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रज्ञा राय को आयोजन सचिव बनाया गया है। विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राहुल कुमार को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

अधिवेशन में विभिन्न अतिथियों की उपस्थिति रहेगी, जिनमें सामान्य अध्यक्ष प्रो. रतना चौधरी, अध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह, उपाध्यक्ष प्रो. निर्मला कुमारी झा और प्रो. शैलेश कुमार सिंह, महासचिव डॉ. श्यामल किशोर, संयुक्त सचिव प्रो. किस्मत कुमार सिंह, प्रो. पूर्णेन्दु शेखर, प्रो. अवधेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष प्रो. वीणा कुमारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)