google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गमैल में एक पेड़ पर गले में फंदा से लटका युवक का शव हुआ बरामद

बिहारीगंज ।

बिहारीगंज के गमैल में एक पेड़ पर गले में फंदा से लटका युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान पटराहा निवासी शीबू ऋषिदेव का पुत्र विकास ऋषिदेव के रूप में की गई। मृतक शरीर से विकलांग बताया जा रहा है। बुधवार को आसपास के लोगों की नजरें पेड़ में लटके युवक पर पड़ी। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित रंजन व जवानों ने शव को उतार कर जमीन पर रखा। शव की शिनाख्त नहीं होने पर थाना लाया गया। जहां मृतक के मोबाइल से शिनाख्त होने के बाद उनके परिजनों को खबर दी गई। इसके बाद मृतक के माता- पिता थाना पहुंचकर शव का पहचान किया। मृतक के पाकेट से एक मोबाइल और चार्जर मिला है। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। 


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)