google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तीन दिन से गायब युवक का शव नाले में पड़ा मिला क्षेत्र में सनसनी

दैनिक समाज जागरण

जिला प्रभारी शमीम अहमद सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

कोतवाली (बिजनौर) जानकारी के अनुसार तीन दिन से घर से गायब युवक अश्वनी का शव डीएवी कॉलेज के नाले में मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मालूम हुआ कि शहर थाना कोतवाली बिजनौर के बकली कालोनी निवासी अश्विनी(32)वर्ष 16 जुलाई से गायब था।उसकी परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी। पुलिस में सूचना देने के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रचारित कर पता लगाने का प्रयास किया गया था।
गुरुवार को इन्टर काॅलेज के निकट थाना रोड पर नाले में अश्विनी का शव देखा गया। लोगों ने पहले तो उसे अज्ञात शव मानकर पुलिस को सूचना दी थी। बाद में उसकी पहचान अश्वनी के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना से अश्वनी का परिवार शोकाकुल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की लिखित कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)