बॉलीवुड फोटोग्राफर चंद्रप्रकाश मांझी को महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024 से सम्मानित किया  गया     

                                         मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल) –  प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा चौहान फाउंडेशन , मुंबई  के तत्वावधान में तथा  फिल्म निर्माता निर्देशक कृष्णा चौहान के सहयोग से फिल्म अभिनेता सुरेंद्र पाल की अध्यक्षता में अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया। अभिनेता सुरेंद्र पाल महाभारत में   द्रोणाचार्य की भूमिका निभा चुके हैं। यह अवार्ड अंधेरी वेस्ट के मयूर हॉल में आयोजित किया गया।जिसमे बॉलीवुड के नामचीन फोटोग्राफर  सभी के चहेते मांझी को  महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। इससे पहले भी चंद्रप्रकाश मांझी को यह अवार्ड से तीसरी  नवाजा जा चुका है। बॉलीवुड के बड़े से बड़े इवेंट , फिल्मों, टी. वी. सीरियलओ में अपनी अच्छी खासी फोटोग्राफी के लिए प्रसिद्ध है। बॉलीवुड के बड़े से बड़े स्टारो के लिए फोटोग्राफी की हैं। महात्मा गांधी रत्न अवार्ड के स्पेशल शो में स्पेशल फोटोग्राफी कवरेज करने के लिए बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर की पूरी टीम थी। उपरोक्त अवार्ड फंक्शन में फिल्म अभिनेता धीरज कुमार, के.के.गोस्वामी, बी. एन.तिवारी , ए . सी. पी. सुनील पाटिल ,संगीतकार दिलीप सेन, इत्यादि के कर कमलों द्वारा बॉलीवुड फोटोग्राफर चंद्र प्रकाश मांझी को  महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया।  महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024 के लिए फिल्म रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल ने फोटोग्राफर चंद्र प्रकाश मांझी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply