
सत्येन्द्र कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण
पटना जिले में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है। यह वारदात बिहटा के सिकंदरपुर गांव में हुई है। घटना के बाद से यहां लगातार तनाव फैला हुआ है। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में फायरिंग हुई जिसमें एक शख्स की गोली लगने से मौत भी हो गई।
बताया जा रहा है कि सिकंदरपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान हरेंद्र महतो रास्ते से निकलकर घर की तरफ जाने लगा, फायरिंग के दौरान एक गोली उसके पेट में जा लगी। ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन में बिहटा के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती भी कराया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव भी कर लिया, हालांकि पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
इस पूरी घटना को लेकर पुलिस के पास जो लिखित शिकायत दी गई है, उसमें कुख्यात मुकेश कुमार समेत 11 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। कुख्यात मुकेश गांव सिकंदरपुर का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के मामले में दर्जनों राउंड फायरिंग हुई है, इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची तो उसके हाथ 10 खाली खोखा बरामद हुआ। पुलिस कह रही है कि इस मामले में दोषियों के ऊपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा,वहीं इस मामले पुलिस ने
नामजद एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार युवक की पहचान सिद्धेश्वर वर्मा के रूप में हुई है,जिसकी जानकारी बिहटा थाना अध्यक्ष इस्पेक्टर सनोवर खान ने दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



