google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वर्ष 2026 का बजट ऐतिहासिक व सर्वसमावेशी, हर वर्ग को मिलेगा लाभ : सुरेन्द्र सिंह नाहटा

नोएडा। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 का ऐतिहासिक, शानदार एवं सर्वसमावेशी बजट प्रस्तुत किए जाने पर उद्यमियों ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे हर वर्ग के हित में बताया है। 1 फरवरी 2026 को माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में लगातार नवमी बार बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा (रजि.) के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नाहटा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट उद्यमियों, व्यापारियों, किसानों, मछुआरों, मजदूरों, कर्मचारियों, छात्रों, महिलाओं एवं युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने वाला है। बजट में कर निर्धारण में राहत, एमएसएमई सेक्टर को प्रोत्साहन, चमड़ा उद्योग को बढ़ावा, आयुर्वेदिक शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बजट में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण, नए जल मार्गों के विकास, कैंसर व गंभीर बीमारियों की दवाओं की कीमतों में कमी, सोलर पैनल पर विशेष छूट, ड्रायफ्रूट्स की खेती को बढ़ावा, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को प्रोत्साहन जैसे दूरदर्शी निर्णय शामिल हैं। इसके साथ ही अप्रैल 2026 से कर निर्धारण के लिए नई व सरल नीति लागू करने का निर्णय स्वागतयोग्य है।

बजट में नई सड़कों, गर्ल्स हॉस्टल, यूनिवर्सिटी टाउनशिप के निर्माण तथा शहरी विकास पर विशेष जोर दिया गया है। एमएसएमई वर्ग के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान को उद्योग जगत के लिए बड़ी राहत बताते हुए श्री नाहटा ने कहा कि इससे रोजगार सृजन को भी गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने वाला है और इससे हर वर्ग को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। उद्यमियों की ओर से उन्होंने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री को इस बेहतरीन बजट के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया।

Budget2026, #CentralBudget, #NirmalaSitharaman, #MSMEBudget, #IndianEconomy, #IndustryReaction, #EconomicGrowth


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)