google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधायक डॉ. अवधेश सिंह के जन्मदिन पर नट बस्ती में सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम

समाज जागरण शिव तिवारी बड़ागांव, वाराणसी

पिंडरा/वाराणसी, 1 फरवरी 2026। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र संख्या 384 के माननीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामसभा चकखरावन स्थित नट बस्ती में सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाना और विधायक के सेवा भाव को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

इस अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल, खिचड़ी एवं केक का वितरण किया गया। सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे आयोजन को व्यापक समर्थन मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल पटेल उपस्थित रहे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, वर्तमान मंडल अध्यक्ष आशीष प्रकाश सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष स्वामीनाथ चतुर्वेदी, मंडल महामंत्री शिव रतन गिरी, मंडल महामंत्री मुकेश पांडे तथा मीडिया प्रभारी आनंद दुबे (पिंटू) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त शक्ति केंद्र प्रभारी शिव तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक बसंत पटेल, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल तिवारी, बूथ अध्यक्ष अनिल मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक अमित मिश्रा, बूथ अध्यक्ष संदीप कुमार, बूथ अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, बूथ अध्यक्ष अशोक चौबे एवं ग्राम प्रधान राकेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं ग्रामीणों ने इस सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉअवधेशसिंह, #PindraVidhanSabha, #ServiceProgramme, #JanKalyan, #BJP, #VaranasiNews, #SocialService


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)