समाज जागरण/ सन्तोष कुमार
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। देवरी-बबनडीहा गांव के बीच आगे चल रहे ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही सवारियों से भरी बस उससे टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बस रेणुकूट से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जा रही थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बस बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर देवरी-बबनडीहा गांव के पास पहुंची थी।

इसी दौरान आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। बस चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और बस पीछे से ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर में बस के आगे की ओर बैठे पांच यात्री घायल हो गए। घायलों में मुसर्रत खातून (25 वर्ष), निवासी छत्तीसगढ़, रुखसार (25 वर्ष), निवासी काचन, नेहा (19 वर्ष), निवासी म्योरपुर, तराना बानो (24 वर्ष), निवासी रेणुकूट और अशोक (50 वर्ष), निवासी काचन शामिल हैं।
हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग आगे आए और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया गया। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। मुसर्रत खातून की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद ट्रेलर चालक के अचानक ब्रेक लगाने की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



