समाज जागरण/ सन्तोष कुमार
सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत राजासरई में हर घर नल जल योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने के एक साल बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत के परतहान टोला, मुखियान टोला और खिवरहान टोला में करीब एक वर्ष पहले घरों में नल लगा दिए गए थे, लेकिन अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। ऐसे में घरों के बाहर लगे नल महज शोपीस बनकर रह गए हैं।

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होने से परेशान राजू पांडेय, विजय, जिंदलाल, राजेश, रसिया, राजकुमारी, श्यामपति, सुनीत और बाबूराम सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को तत्काल जलापूर्ति शुरू कराने का निर्देश देने की मांग की। इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता साहेब लाल बिंद ने बताया कि जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



