दैनिक समाज जागरण ब्यूरो उमाकांत पौदार
आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चांदवारी पंचायत अंतर्गत हिरा रायडीह गांव से एक शराबी के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं छापेमारी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एएसआई श्याम जी रजक एवं पुलिस बल के सहयोग से गुरुवार 16 फरवरी को संध्या गस्ती अभियान हीरारायडीह गांव की एक शराबी प्रदीप मरीक पिता स्वर्गीय रामेश्वर मरीक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराबी से शराब पीने की ठिकाना पूछताछ करने पर गांव के ही शराब कारोबारी जितेंद्र सिंह पिता त्रिलोकी सिंह को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, इस इस संबंध में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अलग-अलग मामला दर्ज कर शुक्रवार को बांका न्यायालय भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



