संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,रांची
दैनिक समाज जागरण
राँची 18 फरवरी 2023:-
आगामी महीना 19 मार्च से झारखंड के खूंटी में ईस्ट जॉन जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होना है यह प्रतियोगिता खूंटी के नवनिर्मित दोनों एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा। जिसके लिए आज ग्राउंड की ब्रांडिंग एवं आयोजन की अन्य व्यवस्थाओ को देखने के लिए हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह के निर्देश पर हॉकी इंडिया के संयुक्त निदेशक श्री बी .एन. भूषण और (वरिष्ठ प्रबंधक (कंपटीशन और डेवलपमेंट )श्री विक्रम पाल झारखंड पहुंचे है। ये दोनों ही एक्सपर्ट खूंटी के साथ-साथ रांची के मोरहाबादी स्थित निर्माणाधीन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का भी जायजा लेंगे और अपना अनुभव शेयर करेंगे कि किस तरह से इस स्टेडियम में सुविधाएं दी जाए ताकि आने वाले दिन में यहां बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हो, क्योंकि हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह और झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी लगातार हर छोटे बड़े कार्यक्रमों में आपस में कुछ ना कुछ गुफ्तगू कर रहे हैं जिससे एक बड़ी संभावना दिख रही है कि झारखंड में आने वाले दिनों में कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा । इससे पूरे हॉकी इंडिया के दोनों ही विभागीय अधिकारियों का रांची पहुंचने पर एयर पोर्ट में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा ने स्वागत किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



