google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का चोपन बैरियर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। पटवध में आयोजित विधायक खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का चोपन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। चोपन बैरियर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मंत्री राम विचार नेताम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती और खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करती हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री का चोपन आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, प्रदीप अग्रवाल, रामकुमार सोनी, विकास चौबे, मटर शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के उपरांत मंत्री राम विचार नेताम पटवध में आयोजित विधायक खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)