google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सीबीआई ने किया 11 साल से फरार अपराधी को गिरफ्तार

फर्जी पहचान के साथ छिपा था

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी भोला सिंह को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। 13 अप्रैल को हुई इस कार्रवाई में भोला सिंह को तब दबोचा गया, जब वह ‘अमित शर्मा’ के नाम से फर्जी पहचान बदलकर वहां रह रहा था। भोला सिंह की तलाश वर्ष 2014 में कोलकाता से दो लोगों के सनसनी खेज अपहरण के मामले में थी। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले को सुलझाने में विफल रहने के बाद, उच्च न्यायालय के आदेश पर जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।

अपहृत व्यक्तियों का आज तक कोई पता नहीं चल सका है, और भोला सिंह इस मामले में मुख्य आरोपी है। मूल रूप से बिहार के पटना (पंडारख) का रहने वाला भोला सिंह केवल अपहरण ही नहीं, बल्कि हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे 11 से अधिक संगीन मामलों में वांछित था। बिहार पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित कर रखा था। उल्लेखनीय है कि भोला सिंह का नाम पूर्व विधायक अनंत सिंह के साथ चली उसकी पुरानी और चर्चित अदावत के कारण भी सुर्खियों में रहा है।

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए गौतम कुमार और अमित शर्मा जैसे नाम बदलता रहा। उसे सूरत की स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया जाएगा। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान 2014 के अपहरण कांड सहित कई अन्य पुराने मामलों के अहम सुराग मिल सकेंगे। इस गिरफ्तारी को अंतर-राज्यीय समन्वय और जांच एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)