वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार में नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के पदभार ग्रहण करने पर बुधवार संध्या 5 बजे स्थानीय भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, किशनगंज में एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में विकास की गति और तेज होगी तथा प्रदेश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में राज्य में विकास की गंगा और अधिक तेज़ी से बहेगी। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों, सुशासन और भयमुक्त बिहार की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं में जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, बहादुरगंज विधानसभा प्रत्याशी (लोजपा-आर) मो. कलीमुद्दीन, हरिराम अग्रवाल, ज्योति कुमार सोनू, पंकज कुमार साहा, राजेश गुप्ता, सुबोध माहेश्वरी, जय किशन प्रसाद, सोनी देवी (जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा), रेखा मिश्रा एवं अरविंद मंडल शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन सुबोध माहेश्वरी ने किया।
इस अवसर पर मनोज मुजमदार, कोशल आनंद, शिवम साहा, संजय पासवान, अशोक गुप्ता, हरि किशोर साह, शुभम राजा सिन्हा, विशाल स्वर्णकार, लखवीर कोर, दुर्गा स्वर्णकार, लता देवी, मीरा रामदास, सृष्टि कुमारी, रीता देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



