google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की 7 मार्च की परीक्षा स्थगित

बहरीन, ईरान समेत 7 देशों में लागू होगा फैसला, 9 मार्च के बाद की परीक्षाओं पर 7 मार्च को होगी समीक्षा

नई दिल्ली: मध्य-पूर्व के कई देशों में मौजूदा हालात को देखते हुए Central Board of Secondary Education (CBSE) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा करने के बाद 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर नया सर्कुलर जारी किया है।

CBSE के अनुसार मध्य-पूर्व के देशों— Bahrain, Iran, Kuwait, Oman, Qatar, Saudi Arabia और United Arab Emirates में मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

7 से 11 मार्च तक की 10वीं की परीक्षाएं रद्द

CBSE ने स्पष्ट किया है कि 7 मार्च से 11 मार्च 2026 तक निर्धारित 10वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च 2026 को जो परीक्षाएं पहले स्थगित की गई थीं, उन्हें भी अब पूरी तरह रद्द माना जाएगा।
बोर्ड ने कहा है कि इन देशों में 10वीं कक्षा के छात्रों के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया और तरीका बाद में अलग से घोषित किया जाएगा।

12वीं की 7 मार्च की परीक्षा स्थगित

वहीं 12वीं कक्षा की 7 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड ने कहा है कि इसकी नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

9 मार्च के बाद की परीक्षाओं पर 7 मार्च को फैसला

CBSE ने बताया कि 7 मार्च को क्षेत्र के हालात की फिर से समीक्षा की जाएगी। इसके बाद 9 मार्च 2026 से होने वाली आगे की परीक्षाओं को लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा।

छात्रों को स्कूलों के संपर्क में रहने की सलाह

बोर्ड ने 12वीं के छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में बने रहें और CBSE की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रखें। मध्य-पूर्व क्षेत्र में जारी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बोर्ड का यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)